उत्तराखंड: सीएम धामी ने 73 करोड़ की 89 योजनाओं का किया शिलान्यास

बागेश्वर। जिले के कपकोट दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अरब 73 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।बृहस्पतिवार को केदारेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम ने कपकोट की 68.43 करोड़ की लागत की 33 योजनाओं का लोकार्पण और एक अरब 56 करोड़ 32 लाख की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की 5.31 करोड़ की लागत की चार योजनाओं का लोकार्पण और 43. 23 करोड़ लागत की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने सीएचसी कांडा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस की सुविधा देने की घोषणा की।

Uttarakhand: CM Dhami lays foundation stone of 89 schemes worth 73 crores

कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, प्रमुख गरुड हेमा बिष्ट, प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, सुरेश गढ़िया आदि थे।

इन कार्यों का किया लोकार्पण
रामगंगा नदी पर 110 मीटर स्पान के पैदल झूलापुल, असों से बसकुना तक मोटर मार्ग निर्माण, रमाडी-कनोली मोटर मार्ग का किचवा तक विस्तार, ढालनखुनोली मोटर मार्ग का मजबे तक विस्तार कार्य, पोथिंग भंतोडा से पोथिंग भगवती मंदिर उछात मोटर मार्ग का सुधारीकरण, डामरीकरण, गुरूछुट्टी लिफ्त सिंचाई योजना, कन्यालीकोट-जगथाना मोटर मार्ग, भनार-लाथी से नामतीचेटाबगड मोटर मार्ग, कपकोट कर्मी तोली मोटर, फरसाली से खर्ककानातोली मोटर मार्ग, दोफाड-कोटमन्या मोटर मार्ग से महरूड़ी मोटर मार्ग के स्टेज टू का कार्य।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
बैड़ामझेडा ग्राम समूह पंपिग योजना का निर्माण, शामा ग्राम समूह पंपिग योजना निर्माण, देवचौडा ग्राम समूह पंपिग योजना, कांडा ग्राम समूह पंपिग योजना, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में 20 बेड के अस्पताल, सीएचसी कपकोट में मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य, जीआईसी बदियाकोट में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला निर्माण कार्य, सूपी-झूनी मोटर मार्ग में स्टील गार्डर सेतु, बनलेख-होराली-धामीगांव-किड़ई मोटर मार्ग, सनेती-दयाली-कुरोली मोटर मार्ग, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्गों में पुलों का निर्माण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+