उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- प्रदेश में अब तक आपदा से 1000 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड में अब तक मानसून सीजन में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ये बात सीएम धामी ने नई दिल्ली में एक मीडिया संवाद में बताई।

प्रदेश में अब तक आपदा से 1000 करोड़ का नुकसान
दिल्ली में एक मीडिया संवाद के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीएम ने बताया कि हरिद्वार में बाढ़ और जलभराव के कारण अब तक 21 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हो गई है।

उत्तराखंड में अब तक आपदा से 1000 करोड़ का नुकसान: CM

सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर होगा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून अभी भी सक्रिय है। बारिश के कम होने के बाद ही प्रदेश की सड़कों को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा। सीएम ने कहा जैसे ही बारिश कम होगी उसके बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा।

किसी को टारगेट करने के लिए सरकार नहीं ला रही UCC
सीएम ने इस दौरान समान नागरिक संहिता को लेकर भी बात की। सीएम धामी ने कहा कि किसी को टारगेट करने के लिए प्रदेश सरकार यूसीसी नहीं ला रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर सरकार को जनादेश मिला है। जिसके बाद इसे लाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+