उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा फैसला, पार्टी 10 दिन में जारी करेगी घोषणा पत्र

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस 10 दिन में जारी करेगी

देहरादून, 6 जनवरी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए केसों के मद्देनजर कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा स्थगित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 9 जनवरी को प्रियंका गांधी की जनसभाएं अल्मोड़ा और श्रीनगर में होनी थीं, जो​ फिलहाल टाल दी गई हैं। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने न्यूज18 से कहा कि उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र 10 दिनों के भीतर जारी कर सकती है।

घोषणा पत्र

उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिये यह सूचना दी कि प्रियंका गांधी के 9 जनवरी के कार्यक्रमों को फिलहाल टाला गया है. इससे पहले गांधी के परिवार और स्टाफ में कोरोना संक्रमण के केस आने की खबरें आ चुकी हैं, जिसके चलते खुद गांधी ने ही अपने ट्विटर पर लिखा था कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट किया था, हालांकि उनकी कोविड रिपोर्ट उस वक्त निगेटिव पाई गई थी. उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि कोविड की आशंकाओं को देखते हुए पार्टी के केंद्रीय स्तर से यह फैसला किया गया है।

सभी सीटों पर मजबूत है पार्टी

देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सभी 70 सीटों को लक्ष्य बनाया है और सभी सीटों पर पार्टी मज़बूती से चुनाव में जा रही है. उन्होंने पार्टी का मैनिफेस्टो 10 दिनों में जनता के बीच लाए जाने की बात करते हुए कहा कि पार्टी जनता और उत्तराखंडियत से जुड़े मुद्दों को मैनिफेस्टो में शामिल करेगी। यादव ने राज्य की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्री देने के बावजूद साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब चुनाव सिर पर देखते हुए सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+