उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, बताया भाजपा कैसे चुनेगी उम्मीदवार

देहरादून, 12 जनवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल जोरशोर से जुटे हुए हैं। तारीखों के एलान के साथ ही कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी दलों ने उम्मीदवारों के चयन का काम भी तेज कर दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं। इस सबको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। उन्होने ये भी बताया है कि किस आधार पर भाजपा उम्मीदवारों का चयन कर रही है।

sdfbghjmk

धामी ने क्या कहा है

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसके देखते हुए बीजेपी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सीएम धामी ने कहा कि उनकी पार्टी में अभी टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही राज्य चुनाव समिति की बैठक होगी और उसके बाद केन्द्रीय संसदीय बोर्ड उनकी योग्यता, काम और परिस्थितियों के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन करेगा।

कट सकते हैं कई मंत्रियों के टिकट

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उम्मीदवारों की सूची को लेकर कह चुके हैं उनकी पार्टी दो-तीन दिनों के भीतर उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी. इसके साथ ही उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए थे कि इस बार कई मंत्रियों के टिकट काटे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+