कोरोना वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों के मुकाबले शीर्ष पर बरकरार, मिशन मोड में हैं सीएम योगी

लखनऊ, 17 जुलाई। वैश्विक महामारी के बढ़ते कहर के बीच में बचाव का बड़ा हथियार बने कोरोना वैक्सीन का उत्तर प्रदेश ने भरपूर प्रयोग किया। प्रदेश में वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उनके सरकारी जहाज से प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन लाई गई। अन्य प्रदेशों की तुलना में शुरुआत से ही पहले स्थान पर बने रहे उत्तर प्रदेश ने देश में दो सौ करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने में बड़ी भूमिका अदा की है। उत्तर प्रदेश ने अपनी आबादी करीब 23 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन का प्रयोग किया है। इससे पता चलता है कि पात्र लोगों को पहली के साथ ही दूसरी डोज भी काफी संख्या में लगी है। इन दिनों तो सतर्कता डोज अभियान भी बड़ी गति पकड़ चुका है।

yogi adityanath

उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार रखा है। कोरोना वैक्सीनेशन की गणना में जब अन्य राज्यों में इसकी डोज लेने वालों की संख्या हजारों में थी, तभी उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या लाखों में पहुंची चुकी थी। प्रदेश में अब तक 34 करोड़ 42 लाख 14 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। 17 करोड़ 59 लाख से अधिक लोगों ने पहली डोज ली है जबकि 16 करोड़ 43 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी डोज ली है। भारत ने रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन के बड़े अभियान के तहत दो सौ करोड़ यानी दो अरब वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण करने के साथ ही जनहानि से बचने के लिए 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ किया गया। यह अब दो अरब का आंकड़ा पार कर गया है। भारत ने 548 दिनों में 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर इतिहास रच दिया है।

देश के साथ प्रदेश में इन दिनों सिर्फ 75 दिन में प्रदेश के लोगों को सतर्कता डोज का भी अभियान गति पकड़ चुका है। 15 जुलाई से प्रारंभ इस अभियान के तहत 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर मुफ्त में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तो सतर्कता डोज भी फ्री में दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- CM योगी ने अटल भूजल योजना के तहत 'डिजिटल भूजल रथ' को किया फ्लैग ऑफ, कही ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+