UP News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सूखे से हुए नुकसान की भरपायी करेगी योगी सरकार
यूपी सरकार का फोकस अब सूखाग्रस्त जिलों में हो गया है। सरकार ने इन जिलों के लिए खास प्लान तैयार किया हे।
Chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब उन जिलों में फोकस किया है जहां बारिश की कमी की वजह से सूखे जैसी स्थिति हो गई है। सीएम के निर्देश पर उन जिलों को चिन्हित कर वहां कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश कम हो ज्यादा। सूखा पड़े या बाढ़ आए। आप चिंता मत करें। सरकार संकट की हर घडी में आपके साथ रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को यह भरोसा गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। इस पर तेजी से अमल भी हो रहा है।
सरकार ने बढ़ाई किसान फसल बीमा की तारीख
दरअसल किसानों का हित योगी सरकार की अपने पहले कार्यकाल के पहले दिन से ही प्राथमिकता रही है। पीएम फसल बीमा योजना की डेट बढ़ाई गई है। इस क्रम में किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त तक की गई थी ताकि अधिकाधिक किसान जरूरत पड़ने पर इससे लाभान्वित हो सकें।
किसानों को मिनी किट मुहैया करा रही सरकार
कम समय में तैयार होने वाली मूंग और उड़द के मिनीकिट भी सरकार मुहैया करवा रही है। कम बारिश वाले 14 जिलों में बीजों के मिनीकिट वितरण के भी निर्देश दिए गए।
किसानों में वितरित होगा 5800 कुंतल बीज
संबंधित जिलों के किसानों को अरहर, उड़द और मूंग आदि के बीजों के मिनीकिट बांटे जा रहे हैं। ताकि किसान कम अवधि वाली दूसरी फसलों से अपनी क्षति की भरपाई कर सकें। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख मिनीकिट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके माध्यम से लगभग 5800 कुंतल बीज नि:शुल्क वितरित किया जाएंगे।
किसानों को किया रिकार्ड गन्ना भुगतान
यह पहली बार नहीं है। योगी की पहली कैबिनेट से लघु सीमांत किसानों की कर्जमाफी से जो सिलसिला शुरू हुआ वह योगी 2 में भी उसी शिद्दत से जारी है। रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर धान और गेंहू की रिकॉर्ड खरीद। तय समय पर भुगतान इसके प्रमाण हैं।
इन जिलों में हुई कम बारिश
अधिकारियों के मुताबिक, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशांबी और पीलीभीत में कम बारिश रिकार्ड की गई है।












Click it and Unblock the Notifications