UP News: नई शिक्षा नीति के तहत नियमों में बदलाव करेगी योगी सरकार, बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत यूपी के स्कूलों की नियमावली में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है।

CM Yogi Adirtyanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे बच्चों को अब पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस नियम के तहत राज्य के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा तय की गई है. अब सप्ताह में केवल 29 घंटे ही कक्षाएं लगेंगी।

सोमवार से शुक्रवार तक विद्यार्थियों को रोजाना पांच से साढ़े पांच घंटे तक पढ़ाया जाएगा। महीने के दो शनिवार को छात्रों के लिए ढाई घंटे की कक्षाएं लगेंगी और बाकी दो शनिवार को छुट्टी रहेगी. इसके अलावा सामान्य विषयों की कक्षाओं का समय 45 से घटाकर 35 मिनट कर दिया जाएगा। प्रमुख विषयों की कक्षाएं 50 मिनट तक चलेंगी। इससे छात्रों पर पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा का दबाव भी कम होगा।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे (एनसीएफ) के तहत स्कूलों में पढ़ाई के लिए नए नियम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किये जा रहे नियमों के प्रभाव से प्रदेश में स्कूली कक्षाओं का सामान्य समय 35 मिनट हो जायेगा।

नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को साल में अलग-अलग तारीखों पर कुल 10 दिन बिना बैग के आने की इजाजत होगी। इन दिनों में विद्यार्थियों को मौखिक एवं प्रयोगों के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी। इससे उन्हें पढ़ाई के बोझ से राहत मिलेगी।

दावा किया जा रहा है कि इस नए नियम से छात्रों को खेलने, मनोरंजन करने और अपनी रुचि के अनुसार किसी अन्य काम में अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे उनका सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, यूपी के स्कूलों में छात्रों को संतुलित और स्वस्थ शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+