UP News: डिप्टी सीएम का ऐलान, यूपी में किसानों के नलकूपों के बिल का भुगतान करेगी यूपी सरकार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों के नलकूपों का बिल आएगा लेकिन सरकार उसका भुगतान करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए चुनाव की तैयारी में जुट जाने का भी आह्वान किया।

दरअसल, सुबह 11:30 बजे उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यूपी के अमरोहा जनपद के जोया रोड स्थित पुलिस लाइन पर उतरने के बाद उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। कार्यालय पर स्वागत के बाद केशव प्रसाद सीधे मंच पर पहुंचे और पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडाराज था। दलालों ने पुलिस स्टेशनों और सरकारी कार्यालयों पर कब्‍जा जमा रखा था।

up-government-will-pay-the-bills-of-tube-wells-of-farmers-in-up

विकास के लिए जारी होने वाले बजट का 50 प्रतिशत कमीशन के नाम पर लूटा जाता था। पूर्व की सरकारों में ऐसा भी हुआ की टेंडर जारी हुए लेकिन सड़कें नहीं बनीं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से बदलाव आया है। हर जगह बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाएगी।

इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से जी-जान से तैयारी में जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जब हम सभी उन्हें सुनते हैं तो हमारा शरीर नई ऊर्जा और उत्साह से भर जाता है। साल 2022 में बीजेपी को हराने के लिए सभी राजनीतिक दल एकजुट हो गए, लेकिन जो नतीजे आए उसने बीजेपी को देश और राज्य के विकास के लिए नई राह दिखा दी। अब यूपी में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा हर कीमत पर की जायेगी। गुंडे-माफिया जेल जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+