छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सड़क पर, आगरा में प्रत्याशियों के लिए किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सड़क पर, आगरा में प्रत्याशियों के लिए किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

आगरा, 28 जनवरी: कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार को आगरा आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ जाने और मुद्दों को जिताने के निर्देश दिए। दो दिवसीय आगरा दौरे में वह जनसंपर्क के अलावा युवाओं और व्यापारियों से संवाद भी करेंगे।

UP Elections 2022 Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Agra Congress

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार देर रात आगरा आ गए थे। होटल आइटीसी मुगल में उन्होंने आगरा की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों, सेक्टर व बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। प्रत्याशियों से नामांकन के बाद किए गए कार्यों की जानकारी ली। बूथ कमेटियों, पोलिंग एजेंट्स बनाने के साथ चुनाव कार्यालय के बारे में उन्होंने पूछा। बैठक में उन्होंने बूथ-बूथ जाने और मुद्दों को जिताने की बात कही। शुक्रवार सुबह उनका जनसंपर्क अभियान आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में खेरिया मोड़ से शुरू हुआ।

जुलूस के रूप में डोर-टू-डोर उन्होंने संपर्क किया। अर्जुन नगर होते हुए बारह खंबा व रुई की मंडी गए। शाहगंज में उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भूपेश बघेल के फेसबुक पेज पर आगरा में जनसंपर्क के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें उन्होंने गली-गली जाएंगे कांग्रेस को जिताएंगे, हम सब मिलकर नफरत को हराएंगे... की बात कही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

बघेल दोपहर में पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभा भवन में युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वो बाइपास रोड स्थित उत्सव मैरिज होम में व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे। शाम को कमला नगर व नगला पदी में जनसंपर्क होगा। शनिवार को वो ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभा सीटों में जनसंपर्क करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+