भाजपा अब नमक के नाम पर मांग रही वोट: हार्दिक पटेल

सुल्तानपुर, 23 फरवरी: कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल मंगलवार को भाजपा पर हमलावर रहे। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लंभुआ में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा के सारे हथकंडे फेल हो गए तो वह अब नमक के नाम पर वोट मांगने पर उतारू है। भाजपाई पांच साल में किए गए कार्यों को नहीं गिना पा रहे हैं।

UP Election 2022 Congress Hardik Patel BJP Sultanpur

उन्होंने कहा कि महंगाई से लोग परेशान हैं। नौकरी मांग रहे बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार निरंकुश व संवेदनहीन हो गई है। लखीमपुर में किसानों को गाड़ियों से मंत्री के बेटे ने कुचला। उन्नाव की घटना में सरकार की ओर से लीपापोती की गई। उन्होंने हाथरस के रेप की घटना में भी भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि हिंदू-मुस्लिम को छोड़ भाजपा के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। इसके साथ ही सपा पर भी निशाना साधा।

कहा कि लखीमपुर, उन्नाव व हाथरस समेत सभी घटनाओं में कांग्रेस व पार्टी की नेता प्रियंका गांधी पीड़ितों व किसानों के साथ खड़ी रहीं। पार्टी ने हर मुद्दे पर सरकार के कार्यों का विरोध किया। चार साल में कांग्रेस ने सभी का दिल जीता है। उन्होंने पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बेरोजगारों को नौकरी, छात्राओं को स्कूटी, किसानों को बिजली दी जाएगी। इसके पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी प्रत्याशी विनय विक्रम सिंह ने उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+