आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन: भूपेश बघेल

प्रतापगढ़, 24 फरवरी 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सदर विधानसभा के मदाफरपुर और रामपुर खास के रानीगंज कैथौला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ मॉडल लागू होगा। कांग्रेस के बाद अभी तक भाजपा, बसपा व सपा ने प्रदेश में सरकार जरूर बनाई, मगर छत्तीसगढ़ जैसी योजनाएं संचालित नहीं कीं। अब तक हुए चुनाव के परिणामों के रूझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है।

UP election 2022 congress bhupesh baghel says problem of stray cattle is due to BJP

सदर विधानसभा के मदाफरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर फूट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा साफ हो रही है और पंजाब में नामोनिशान नहीं है।

उत्तर प्रदेश के तीन चरणों के मतदान का रूझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है और वे 12वीं पास कर इंटर में प्रवेश लेने वालों को लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लागू योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने 2 लाख 80 हजार नवयुवकों को अब तक रोजगार दिया है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख रोजगार देंगे।

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि कांग्रेस ही जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बेहतर योजनाएं लागू करेगी। इसके बाद मंच पर मौजूद प्रत्याशी डा. नीरज त्रिपाठी, पट्टी की सुनीता पटेल, रानीगंज के मौलाना अब्दुल वाहिद के पक्ष में अपना समर्थन देने को कहा।

समारोज में जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी, इरफान अली, दानिश माबूद, प्रशांत शुक्ला समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर रामपुर खास विधानसभा के रानीगंज कैथौला में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है और झूठे वादे कर जनता को धोखा देती है।

काला धन वापस लाकर सभी को पंद्रह लाख रुपये देने का वादा जुमला साबित हुआ। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो छत्तीसगढ़ की तरह किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इस मौके पर सपा के छत्तीसगढ़ महासचिव मो. नियाज, राम गिंडलानी, कामता पटेल, टीपी यादव, मुकेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, लालजी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, छोटे सिंह, डॉ. चंद्रेश सिंह, पप्पू तिवारी, केडी मिश्र आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने मेहमानों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास, अमन के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+