भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में बेमिसाल विकास: मंत्री हरपाल चीमा

पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में बेमिसाल विकास कार्य हुआ है।

punjab government

जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब भर की लीडरशिप प्रचार करने पहुंची हुई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे किए जा रहे हैं। एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में बेमिसाल विकास कार्य हुए हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियों अकाली दल-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस सरकार के समय भी इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में कर दिखाए हैं।

चीमा का कहना है कि विरोधी पाार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, खासकर कांग्रेस जिसके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह खुद आरामपरस्त रहे हैं जिसका नतीजा यह हुआ कि पंजाब का तो कोई विकास नहीं हुआ मगर कांग्रेसी भ्रष्टाचारी नेताओं ने तरक्की जरूर की है। पेश हैं वित्त मंत्री हरपाल सिंह के साथ विशेष बातचीत के अंश:

पंजाब में हुए बेमिसाल विकास कार्यों से 'आप' के हक में बनी लहर

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 'आप' उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में वोट मांगने के लिए गांव-गांव जा रहे हैं। इस पर जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि इन चुनावों को लेकर आपको क्या लगता है तो उन्होंने कहा कि जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। इसका कारण 'आप' सरकार में पहले ही साल में बेमिसाल विकास कार्य होना है, जिससे आम आदमी पार्टी के हक में एक लहर चल पड़ी है जबकि इससे पूर्व की सरकारों के नेता 4 साल तो अपना विकास करते रहते थे और अंतिम वर्ष में सड़कें और नालियां बना देते थे बाकी तो लगातार खजाने की लूट ही होती रहती थी लेकिन 'आप' सरकार के पहले साल में ही नौजवानों को नौकरियां तो दी ही गईं, साथ में पंजाब का खजाना भी भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+