तेलंगाना के स्‍कूलों में अब छात्रों का आकंलन करने के लिए हो रहा उन्नति बेसलाइन टेस्ट

तेलंगाना सरकार स्‍कूलों की शिक्षा में सुधार करने के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर परिणाम के लिए सरकार ने मूलभूत सारक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) थोली मेट्टू को लागू किया था। इसकी सफलता के बाद अब सरकारी स्‍कूल में उन्नति शिक्षण सुधार कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत 25 और 26 सितंबर को उन्नति बेसलाइन टेस्‍ट आयोजित किया जा रहा है। इस टेस्‍ट का उद्देश्‍य छात्रों के सीखने के स्‍तर का आंकलन करना है।

Unnati Baseline Test

उन्नति बेसलाइन टेस्‍ट में शामिल होंगे इन स्‍कूलों के बच्‍चे

उन्नति शिक्षण सुधार कार्यक्रम के जरिए कक्षा VI से IX के छात्रों के सीखने के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्नति शिक्षण सुधार कार्यक्रम के तहत 25 और 26 सितंबर को तेलंगाना के सरकारी और स्‍थायी निकाय स्‍कूलों, मॉडल स्‍कूलों, सामान्‍य आवासीय, सहायता प्रात्‍प स्‍कूलों और केजीबीवी के कक्षा प VI से IX के छात्रों के लिए उन्नति बेसलाइन टेस्‍ट आयोजित किया जा रहा है। इस टेस्‍ट का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई की कक्षा के अनुसार उनके सीखने के स्तर का आकंलन करना है।

100 प्रधानाध्‍यापकों को दी गई है ट्रेनिंग

इस परीक्षा और उन्नति शिक्षण सुधार कार्यक्रम के सफल क्रियान्‍वयन के लिए 100 प्रधानाध्यापकों के लिए जिला स्तरीय ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। किया। जिसके अंतर्गत शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यक्रम में बेसलाइन टेस्ट करवाने, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और अंक रिकॉर्ड करने और उन्हें उन्नति एप्लिकेशन में अपलोड करने के लिए कहा गया है।

जानें क्‍या तरीका अपनाया गया

इसके तहत पांच दिन तक गतिविधि-आधारित शिक्षा दी गई और छठे दिन मूल्यांकन किया गया। भाषा के लिए छात्रों की दक्षता में सुधार के लिए उनसे लिखित, मौखिक पढ़ने की स्‍पीड और लेखन विधियों का उपयोग किया गया। वहीं गणित विषय के लिए छात्रों को पढ़ाकर, लिखकर नंबरों की पहचान करने, उनकी तुलना करने और सरल गणित जैसे जोड़, घटाव, गुणा और भाग की प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए कहा गया।

वहीं हर तीसरे शनिवार को गायन, गणितीय सारणी, कविता पाठ प्रतियोगिता, गणितीय पहेलियाँ, कहानी सुनाना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पहेलियां और निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+