जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा सिर्फ दिखावा, समस्याओं का नहीं निकलता हल: आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को दिखावा करार दिया है। पार्टी का कहना है कि जब जम्मू कश्मीर की समस्याओं को हल निकालाने का प्रयास नहीं होता तो मंत्रियों को दौरे का कोई मतलब नहीं है।
Jammu Kashmir: आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को मात्र एक दिखावा करार दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर मंत्रियों के दौरे को लेकर सरकार गंभीर होती तो उन्हें फंड के साथ भेजती ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि भारत सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत कई केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं लेकिन यह पूरा शो भाजपा द्वारा जनता का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक प्रयास है। पार्टी का कहना है कि मंत्रियों के दौरे करवाना भाजपा का फ्लाप शो है जो लोगों की उम्मीदों को धराशायी कर रह रहा है।
आप के अनुसार केंद्रीय मंत्री एक बड़ा पद होता है और एक मंत्री के हाथ मेें इतना जरूर होता है कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करवा सकता है लेकिन जम्मू-कश्मीर में आने वाले मंत्री खाली हाथ आते हैं जो दर्शाता है कि उनका दौरा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का एक तरीका है। आम आदमी पार्टी ने मंत्रियो के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा की इन मंत्रियो का दौरा सरकारी खजाने पर एक और बोझ है क्योंकि ये दौरे वीवीआईपी तरीके से होते हैं और कई वाहनों का काफिला भी इनके साथ में चलता है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने राजौरी जिले के एक दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री ने जिले का दौरा किया जहां कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की लेकिन मंत्री ने एक भी आश्वासन नहीं दिया। मंत्री ने एक भी नए विकास कार्य की घोषणा नही की गई है जो ये दर्शाता है कि यह दौरा लोगों की मदद करने के इरादे से सिर्फ एक दिखावा था। विकास कार्यों के उद्घाटन के संबंध में आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गांवों की जलापूर्ति योजनाओं, लिंक सड़कों का उद्घाटन कर रहे हैं जो की आम दिनों में गांव के सरपंचों द्वारा किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications