सिंधिया संभालेंगे दक्षिण की कमान सांसद पूर्व व ग्वालियर में रहेंगे प्रद्युम्न
ग्वालियर विधानसभा में विकास यात्रा की कमान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर संभालेंगे। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट शुक्रवार को यात्रा की तैयारियों की बैठक लेंगे। वे दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं।

संत रविदास जयंती पर पांच फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा की कमान दक्षिण विधानसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संभालेंगे। पूर्व विधानसभा का जिम्मा सांसद विवेक शेजवलकर को दिया गया है। ग्वालियर विधानसभा में विकास यात्रा की कमान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर संभालेंगे। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट शुक्रवार को यात्रा की तैयारियों की बैठक लेंगे। वे दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में शुरू की जा रहीं विकास यात्राओं की जिम्मेदारी मंत्री, सांसद और विधायकों को दी जा रही है। चूंकि दक्षिण और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं, ऐसे में दोनों विधानसभाओं की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और सांसद को दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने विधानसभा प्रभारियों के नामों का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है। जल्द ही प्रभारियों की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications