तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर बोले सिंधिया, 'स्पष्ट हो गया कांग्रेस का क्या लुक बाकी है'
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का क्या लुक बाकी है।

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ग्वालियर दौरे पर हैं। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने एमपी बजट की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बदले हुए लुक पर तंज कसा। सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी के बदले हुए लुक पर तो कुछ नहीं बोलूंगा। इतना जरूर कहूंगा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का क्या लुक बाकी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समावेशी सोच की सरकार में विश्वास जता रहे हैं। इस त्रिमूर्ति के प्रति जनता ने भरपूर स्नेह दिया है, क्योंकि आज भाजपा की नीतियों से देश न केवल विकास के पथ पर बल्कि विश्व की महाशक्ति बनने के लिए अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समग्र विकास की सरकार है और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक सरकार इस समावेशी विचारधारा को आगे रखकर बढ़ रही है। इसी के चलते चुनावी नतीजे बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। जनता लगातार बीजेपी में अपने विश्वास को मजबूत करती जा रही है। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा, क्योंकि इस बजट में किसान, मध्यवर्गीय, निम्न वर्गीय के साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और समावेशी बजट है।












Click it and Unblock the Notifications