हैदराबाद: विधानसभा चुनाव से पहले अधूरे वादे पूरा करने पर TRS का जोर, BJP की बैठक को बताया विफल
हैदराबाद, 07 जुलाई। तेलांगाना में सत्तारुढ़ पार्टी टीआरएस ने चुनावी मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान टीआरएस इसी मुद्दे पर वोट को भुनाने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर टीआरस ने हाल ही हैदराबाद में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हाल में हुई बैठक को टीआरएस ने विफल बताया है।

तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीआरएस ग्राउंड मजबूत करने में जुट गई है। राज्य में टीआरएस नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुकुल स्कूलों में इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम शुरू करने का एक और निर्णय लिया है। सरकार 57 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आसरा पेंशन प्रदान करेगी और पात्र लाभार्थियों को सफेद राशन कार्ड भी जारी करेगी। जबकि 2 बीएचके घरों के निर्माण के लिए घर की साइट रखने वालों को 3 लाख रुपये प्रदान करने की भी योजना है।
इस बीच स्थानीय विधायक भी बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं राज्य में 95 प्रतिशत भू अभिलेखों को शुद्ध किया जा चुका है। जबकि जमीन से जुड़ी शेष समस्याओं का समाधान राजस्व सदासुलु के माध्यम से किया जाएगा।
टीआरएस का कहना है कि 'रेवेनु सदासुलु' के लिए मंडलों का दौरा करने वाले स्थानीय विधायकों सहित सभी महत्वपूर्ण राजस्व अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ, यह गांवों में सत्तारूढ़ दल के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाएगा। राज्य सरकार ने पहले ही 45,000 रिक्त पदों को भरने के लिए नौकरी अधिसूचना जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications