ORR लीज की जानकारी के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट पहुंचे टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी

टीपीसीसी अध्यक्ष और मल्काजगिरी के सांसद ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को तेलंगाना हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। इस रिट याचिका में रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार से नेहरू आउटर रिंग रोड (ओआरआर) को लेकर जानकारी देने का निर्देश देने की मांग की है।

नेहरू आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के स्वामित्व का हस्तांतरण 30 सालों के लिए 7,380 करोड़ की राशि के लिए आईएनबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को दिया गया था।

A Revanth Reddy

ए रेवंत रेड्डी कोर्ट में कहा कि उसने पहले 1 मई 2023 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत एक आवेदन दायर किया था, जिसमें ओआरआर निविदा और आईएनबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड से इसके संबंध में विशिष्ट जानकारी मांगी थी।

ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार के प्रमुख सचिव, नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास को आवेदन दिए जाने के बावजूद, मांगी गई जानकारी नहीं दी गई है।

ए रेवंत रेड्डी ने अपनी याचिका में कई चिंताओं के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा है कि निर्दिष्ट लीज अवधि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सुझाए गए सलाह से ज्याजा है, जो दिए गए कार्यों के लिए 20 साल की अधिकतम लीज अवधि की सिफारिश करती है। लेकिन इसमें 30 साल की लीज दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+