एविएशन सेक्टर में हरियाणा बनेगा रोल मॉडल, अगले 20 साल को ध्यान में रखकर प्लान करें अधिकारी: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टस में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की खिंचाई की और कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न हवाई पट्टियों के विस्तार को लेकर केवल वर्तमान ही नहीं बल्कि अगले 20 वर्षों का विजन लेकर चलें जिससे कि उड्डयन क्षेत्र में हरियाणा एक रोल-मॉडल बन सके। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, ने आज विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टस को लेकर अधिकारियों से स्टेटस जाना।

 To make Haryana a role model in the aviation sector, officers should plan keeping in mind the next 20 years: Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम चौटाला ने अधिकारियों से विभाग की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए एक-एक अधिकारी से जवाब तलबी की। उन्होंने भिवानी, नारनौल, करनाल तथा पिंजौर हवाई पट्टियों के भविष्य में विस्तार की योजना के लिए अतिरिक्त जमीन के लिए प्रबंध करने बारे पूछा।

इस अवसर पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर उन्होंने खिंचाई करते हुए कहा कि इस विस्तार के लिए ई-भूमि पर जमीन के लिए आवेदन क्यों नहीं मांगे गए हैं। उपरोक्त हवाई पट्टियों की आवश्यकता अनुसार उन्होंने तुरंत ई-भूमि पर जमीन की डिमांड को अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त प्रोजेक्टस के साथ स्काई-डाइविंग व अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्लान तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम चौटाला ने हिसार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में निर्माणाधीन हवाई पट्टी व अन्य आधारभूत ढांचे को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और हिसार-बरवाला रोड के वैकल्पिक रोड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पूरा होने के बाद पूरे प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि एविशन का क्षेत्र भविष्य में काफी संभावनाओं भरा रहने की उम्मीद है क्योंकि हरियाणा सरकार ने एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी भी बनाई है ताकि डिफेंस से संबंधित अधिक से अधिक उद्योग हिसार एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थापित हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+