झारखंड सरकार की इस पॉलिसी से मिलेगा लाभ, जानें कैसे उठाएं फायदा

रांची,31 अक्टूबर- झारखंड इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 राज्य में लागू हो गई है. इधर, उद्योग विभाग ने भी इसकी सूचना जारी कर दी है. बता दें कि अब राज्य में निजी क्षेत्र के जो भी औद्योगिक पार्क या लॉजिस्टिक प

रांची,31 अक्टूबर- झारखंड इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 राज्य में लागू हो गई है. इधर, उद्योग विभाग ने भी इसकी सूचना जारी कर दी है. बता दें कि अब राज्य में निजी क्षेत्र के जो भी औद्योगिक पार्क या लॉजिस्टिक पार्क बनाएं जाएंगे, उन्हें राज्य सरकार की इस नीति का लाभ मिल सकेगा. सरकार की इस योजना से लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

jharkhand

50 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी
बता दें कि इस नई नीति में इंडस्ट्रियल पार्क के आकार और क्षमता के अनुरूप सब्सिडी का प्रावधान किया है, जिसमें परियोजना लागत के 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है. साथ ही इसमें अपर लिमिट तय की गई है. इसके अलावा 10 एकड़ में पांच यूनिट क्षमता के पार्क बनाने पर सात करोड़ रुपये सब्सिडी का प्रावधान दिया जाएगा. इसके अलावा 15 एकड़ में छह यूनिट क्षमता के पार्क बनाने पर 9.55 करोड़, 25 एकड़ में आठ यूनिट क्षमता के पार्क बनाने पर 14.65 करोड़, 40 एकड़ में 11 यूनिट की क्षमता पर 22.30 करोड़ व 75 एकड़ में 18 यूनिट क्षमता के पार्क बनाने पर 40 करोड़ रुपये तक सब्सिडी दिये जाने का प्रावधान है.

प्रति कर्मचारी को दिये जाएंगे 13 हजार रुपये
बता दें कि इंटरेस्ट सब्सिडी के रूप में पांच प्रतिशत सालाना अगले पांच वर्षों के लिए दिये जायेंगे. साथ ही स्टांप ड्यूटी व निबंधन शुल्क में शतप्रतिशत वापसी का प्रावधान है. स्किल डेवलपमेंट सब्सिडी के रूप 13 हजार रुपये प्रति कर्मचारी को दिये जा रहे हैं. उक्त लाभ प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क, ज्वाइंट वेंचर अथवा पीपीपी मोड इंडस्ट्रियल पार्क, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क व लॉजिस्टिक पार्क के लिए जायेंगे. पार्क में अप्रोच रोड, इंडस्ट्रियल पार्क तक पहुंच पथ का निर्माण, इंडस्ट्रियल एस्टेट के इंटरनल रोड का निर्माण व ड्रेनेज की सुविधा का भी निर्माण करना होगा. साथ ही स्ट्रीट लाइट, पानी का वितरण, बिजली, गैस के वितरण की सुविधा, कम्यूनिकेशन नेटवर्क, वेयरहाउस, पीएचसी, प्रशिक्षण केंद्र, कॉमन फैसलिटी सेंटर व डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के साथ बनाना होगा. इसके लिए मास्टर प्लान बनाकर पहले मास्टर प्लान कमेटी से मंजूरी लेनी होगी.

लॉजिस्टिक पार्क में इनकी होगी सुविधा
लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 के तहत कई प्रावधान किए गए है. लॉजिस्टिक पार्क, एयर फ्रेट स्टेशन, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाउस, कोल्ड चेन या फ्री ट्रेड वेयरहाउस जोन लॉजिस्टिक पार्क पॉलिसी के दायरे में आएंगे. इसके तहत कार्गो की सुविधा देनी है, साथ ही आंतरिक सड़क, वाटर पाइपलाइन, ड्रेनेज लाइन, डिस्पोजल सुविधा, पावर लाइन, फीडर पार्किंग, सोलर पैनल आदि की सुविधा उपलब्ध होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+