CM हेमंत सोरेन समेत इन दिग्गज नेताओं ने रिसालदार बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी

रांची, 18 अक्टूबर: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 215 वां सालाना उर्स के आखरी दिन सीएम हेमंत सोरेन दरगाह पहुंचकर रिसालदार शाह बाबा के दरबार में चादरपोशी की। यहां उन्होंने राज्य के लोगों की बेहतरी एवं खुशहाली के

रांची, 18 अक्टूबर: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 215 वां सालाना उर्स के आखरी दिन सीएम हेमंत सोरेन दरगाह पहुंचकर रिसालदार शाह बाबा के दरबार में चादरपोशी की। यहां उन्होंने राज्य के लोगों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक स्थल पर लोगों की आस्था इसी तरह बनी रहे।

hemant seron

मुख्यमंत्री ने दरगाह में दुआ मांगी की राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे और हम सभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। हम सभी एक-दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देते रहें।

पगड़ी और फूल माला पहनाकर सीएम का किया गया स्वागत
मुख्यमंत्री चादर पोशी करने के बाद कुछ देर के लिए दरगाह कार्यालय में रुके। जहां पर दरगाह कमेटी की ओर से उन्हें पगड़ी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें दरगाह का एक खूबसूरत प्रत्येक चिह्न मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद डा महुआ माजी, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अनूप सिंह भी मौजूद थे।

रघुवर दास ने भी की चादरपोशी
वहीं, उर्स के आखिरी दिन कई अन्य गणमान्य भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। हाजिरी लगाने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सीएम रघुवर दास, हटिया विधायक नवीन जायसवाल आदि शामिल हैं। रघुवर दास ने बाबा के मजार पर चादरपोशी कर समस्त देशवासियों के खुशहाली और अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान अध्यक्ष हाजी अब्दुल रौफ गद्दी, महासचिव मोहम्मद फारुक, उपाध्यक्ष हाजी जाकिर, प्रवक्ता नसीम उर्फ पप्पू गद्दी आदि उपस्थित थे।

रांची पुलिस की ओर से एसएसपी ने पेश किया चादर, मांगी दुआ
अंतिम दिन चादरपोशी के लिए भीड़ उमड़ी। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मजार पर चादर चढ़ाया गया। रांची पुलिस की ओर से एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मजार पर पहुंचे। रांची पुलिस की ओर से बाबा के मजार पर चादरपोशी की।

इसके अलावे गद्दी पंचायत डोरंडा से भी चादरपोशी की गई। देर रात तक उठाया कव्वाली का लुत्फइधर, देर रात तक कव्वाली चला। कव्वाली का मुकाबला चांद कादरी और मुराद आतिश के बीच चलती रही। लोगों ने कव्वाली का भरपूर लुत्फ उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+