Rajasthan: हम राजस्थान में मिलकर सरकार बनाएंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। सब मिलकर सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है। मीडिया बीजेपी का साथ दे रहा है। कांग्रेस में आपस में झगड़े बढ़ाने वाले आर्टिकल लिखवाए जा रहे हैं। बीजेपी को फायदा मिल रहा है इससे। अखबारों में रोज लड़ाई लड़ाने वाले समाचार आ रहे हैं। मीडिया दबाव में है। राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है।

CM Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी व उसके साथी हिल गए हैं और उनके पास इसकी आलोचना करने का कोई मुद्दा नहीं बचा है.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी देश में मजबूत विपक्ष देने की स्थिति में है।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी पर तगड़ा तंज तब कसा था, जब पीएम ने आबू रोड में जनता को घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया था। सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि मोदी उनसे अधिक विनम्र दिखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से प्रणाम करने के बजाय पीएम को देशवासियों को भाईचारे और मोहब्‍बत का पैगाम देना चाहिए. सीएम गहलोत ने ये बातें ग्रामीण युवा ओलंपिक खेलों के बीकानेर संभाग के दौरे के दौरान कहीं थीं।

गहलोत की छव‍ि राजस्‍थान में बेहद व‍िनम्र व्‍यक्ति की है

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तब कहा था कि प्रधानमंत्री शुक्रवार देर रात आबू रोड आए और उन्‍होंने वहां मौजूद जनता को माइक के बगैर ही संबोधित किया. यही नहीं पीएम ने घुटनों के बल बैठ कर तीन बार प्रणाम किया. उन्होंने आगे कहा, "उनको (पीएम) मालूम है कि अशोक गहलोत की छव‍ि राजस्‍थान में बेहद व‍िनम्र व्‍यक्ति की है. सरल, सरलता की है, बचपन से ही ये मेरी छवि रही है. तो मोदी जी इसका मुकाबला कैसे करेंगे. वे मुझसे अधिक विनम्र दिखना चाहते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+