मजदूर और कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मजदूर और कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान मजदूर संघ द्वारा रखी गई 27 मांगों पर मुख्यमंत्री ने गहनता से विचार विमर्श किया और उन्हें पूरा करने के लिए विभागानुसार आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूर और कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समय-समय पर मजदूर और कर्मचारी वर्ग द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर विचार करके प्रदेश हित में फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आने वाली 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन करने की घोषणा भी की।

 The state government is working continuously for the welfare of the laborer and the working class: Chief Minister Manohar Lal khattar

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, महावीर सिंह, अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, राजा शेखर, अनिल मलिक, जी. अनुपमा, अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, निदेशक अंसज सिंह मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा का नेतृत्व उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान मजदूर संघ की मांगों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जब तक किसी पद पर स्थाई नियुक्त नहीं हो जाती, उस पद पर कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रथम दायित्व जनता को बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करना है। इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए पैक्स नियम में संशोधन की आवश्यकता है, इस संबंध में उन्होंने विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पैक्स से जुड़ा जो भी कर्मचारी बैंकिंग आप्रेशन में आना चाहता है, उन्हें टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट को देने की कोई सीमा नहीं होगी, कर्मचारी जब भी टेस्ट पास कर लेगा, वह बैकिंग आप्रेशन में कार्य कर सकता है। शुगर मिल कर्मचारियों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मजदूर संघ के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+