चंद्रबाबू नायडू का जगन सरकार पर आरोप, कहा- राज्य के विभाजन से ज्यादा नुकसान पहुंचाया
अमरावती, 5 जनवरी: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के अब तक के 31 महीने के शासन ने आंध्र प्रदेश को राज्य के विभाजन (2014 में) से ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'पेशेवर झूठा' करार दिया।
चंद्रबाबू ने आरोप लगाया, ''जगन रेड्डी राज्य को नष्ट करने के प्रमुख दोषी हैं।'

नेता प्रतिपक्ष चंद्रबाबू नायडू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ''जगन कोरोना वायरस से भी बदतर हैं। टीकाकरण के माध्यम से कम से कम एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से बचाया जा सकता है लेकिन जगन वायरस से कोई सुरक्षा नहीं है।''
उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया को कोरोना वायरस के कारण नुकसान उठाना पड़ा जबकि जगन ने आंध्र प्रदेश का इतना नुकसान किया कि विकास के मामले में यह 30 साल पीछे चला गया है। तेदेपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री पर जनकल्याण के नाम पर ''राज्य को लूटने'' का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications