Jayasudha Kapoor BJP का दामन थाम सकती हैं, हाल ही में जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

तेलुगु एक्टर और पूर्व कांग्रेस विधायक Jayasudha Kapoor BJP का दामन थाम सकती हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी से मुलाकात की थी।

खबरों के अनुसार, जी किशन रेड्डी ने पूर्व कांग्रेस विधायक जयासुधा कपूर को भाजपा में में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, 64 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

Jayasudha Kapoor BJP

जयासुधा के भाजपा में जाने से जुड़ी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "किशन रेड्डी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया। मैंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने से पहले वे ऑफर और अपनी भूमिका पर विचार करने के लिए कुछ समय चाहती हैं। मैंने पार्टी में अपनी भूमिका पर पार्टी नेतृत्व से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

पिछले साल, जयसुधा को मुनुगोडे चुनाव से पहले भाजपा नेता और तेलंगाना में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर ने आमंत्रित किया था। उन्हें कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी के साथ आमंत्रित किया गया था। राजगोपाल अब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री जयसुधा कपूर तमिल फिल्मों में भी अभिनय कौशल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। 2009 में, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

तेलंगाना गठन के बाद, जयासुधा ने 2016 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल होने का फैसला लिया। बाद में वह 2019 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुईं, लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया। फिलहाल जया किसी राजनीतिक पार्टी की सक्रिय सदस्य नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp चैट की निगरानी करेगी सरकार? Fact Check में सामने आई हकीकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+