तेलंगाना: '10000 की सब्सिडी भीख लगती है' रायथु बंधु योजना पर टिप्पणी से लोगों के निशाने पर आ गए रेवंत रेड्डी

Revanth Reddy on Rythu Bandhu Scheme: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रायथु बंधु योजना पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर कई लोगों ने कड़ी आलोचना की है। लोगों ने कृषक समुदाय के प्रति कांग्रेस पार्टी के सम्मान पर भी सवाल उठाए हैं।

बता दें कि रायथु बंधु के तहत तेलंगाना सरकार किसानों को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 10 हजार रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में प्रदान करती है। इस तरह की वित्तीय सहायता देने वाला यह देश का एकमात्र राज्य है। कई अन्य राज्यों के किसान इस योजना को अपने राज्यों में लागू करने की मांग कर रहे हैं।

रायथु बंधु पर टिप्पणी से लोगों के निशाने पर आए रेवंत रेड्डी

हालांकि, टीपीसीसी अध्यक्ष ने कोल्लापुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार किसानों को भिक्षा के रूप में 10 हजार रुपये दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार किसानों को 15 हजार रुपये की मदद राशि देगी। ए रेवंत रेड्डी की यह टिप्पणी लोगों को पसंद नहीं और उनकी आलोचना की है। साथ ही कई लोगों ने किसानों पर कांग्रेस पार्टी का रुख जानना चाहा है।

एक नेटीजन ने ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि किसानों के लिए तीन घंटे की बिजली आपूर्ति पर्याप्त है। इसके बाद एक और घोषणा की गई कि रायथु बंधु बेकार है। कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसानों को पांच घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आज रायथु बंधु को अहंकार के कारण भिक्षा देने वाला बताया जा रहा है।

एक अन्य नेटीजन ने कहा कि टीपीसीसी अध्यक्ष को अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। अन्य लोगों ने बताया कि रायथु बंधु को मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने लॉन्च किया था। सत्ता में रहने के 60 वर्षों में कांग्रेस को ऐसी किसी योजना का विचार कभी नहीं आया था और फिर भी रेवंत रेड्डी को 10000 रुपये की सब्सिडी भीख जैसी लगती है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'बीजेपी ने भारत को बेरोजगार राष्ट्र में बदल दिया', केटी रामा राव का बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+