तेलंगाना: 'बीजेपी ने भारत को बेरोजगार राष्ट्र में बदल दिया', केटी रामा राव का बड़ा हमला
तेलंगाना के उद्योग व आईटी मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भारत को बेरोजगार राष्ट्र में बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, जो अयोग्य केंद्रीय मंत्री साबित हुए और तेलंगाना और उसके लोगों के विकास में शून्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास नौकरी नियुक्तियों पर चर्चा करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

किशन रेड्डी के आरोपों पर कड़ा जवाब देते हुए केटी रामा राव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत पिछले 45 वर्षों की सबसे अधिक बेरोजगारी दर पर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, जिन्होंने सालाना दो करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहे हैं और देश के युवाओं को धोखा दिया है।
किशन रेड्डी को चुनौती देते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या भारत में किसी भी राज्य सरकार ने पिछले दशक में तेलंगाना राज्य सरकार जितनी रिक्तियों को भरा है। जबकि लगभग 1 लाख 60 हजार सरकारी पद पहले ही सफलतापूर्वक भरे जा चुके हैं। अन्य 70 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कानूनी मामलों को आगे बढ़ाने और सरकारी नौकरी भर्तियों में बाधाएं पैदा करने के लिए भाजपा की आलोचना की।
केटी रामा राव ने किशन रेड्डी को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से पिछले दस वर्षों में भरी गई नौकरियों की संख्या और विभिन्न विभागों में मौजूदा रिक्तियों पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 16 लाख से ज्यादा नौकरियां खाली पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: केटीआर बोले- कांग्रेस के लिए एक वोट तेलंगाना के लिए विनाश होगा, कर्नाटक की असलियत सामने है












Click it and Unblock the Notifications