देश में सबसे अच्छी है तेलंगाना की रेत नीति: केटीआर
तेलंगाना में बीआरएस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने रेत नीति को काफी व्यवहारिक रुप दिया है। उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने दावा किया गया है राज्य को इससे अच्छे राजस्व की प्राप्ति हो रही है।

तेलंगाना (Telangana) के उद्योग मंत्री केटी रामाराव (KT Ramarao) ने कहा कि तेलंगाना की रेत नीति (Telangana Sand Policy) से प्रभावित आंध्र प्रदेश सहित कुछ राज्य इस नीति का अध्य्यन कर रहे हैं और इसे अपना रहे हैं। लोगों को रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार जिला स्तर पर आवश्यक मात्रा में रेत की व्यवस्था कर रही है।
गुरुवार को विधानसभा में बीआरएस विधायक बालका सुमन के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए उपाय राज्य के खजाने को राजस्व बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। केटीआर ने बताया, 'कांग्रेस शासन के दौरान संयुक्त आंध्र प्रदेश में, 2004 से 2014 तक रेत की बिक्री के माध्यम से उत्पन्न राजस्व लगभग 39 करोड़ रुपये था, जो लगभग 4 करोड़ रुपये प्रति वर्ष बैठता है।
मंत्री केटीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार के रेत की बिक्री से अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। मंत्री ने बताया कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में रेत की बिक्री से एक साल में औसतन 800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications