शिक्षा के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है तेलंगाना का वानापार्थी
तेलंगाना का वानापर्थी जिला नए शैक्षिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह पहले से ही इंटरमीडिएट, व्यावसायिक और पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों के लिए जाना जाता है।

तेलंगाना,20 दिसंबरः तेलंगाना का वानापर्थी जिला नए शैक्षिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह पहले से ही इंटरमीडिएट, व्यावसायिक और पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों के लिए जाना जाता है। जेएनटीयू इंजीनियरिंग कॉलेज, एक मेडिकल कॉलेज और पलामुरु विश्वविद्यालय से संबद्ध एक पीजी सेंटर के हाल ही में शामिल होने से ये जिला उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है।
जेएनटीयू इंजीनियरिंग कॉलेज, एक आईटीआई और महिला बीसी गुरकुला कृषि कॉलेज के उद्घाटन में कृषि मंत्री सिंगरेड्डी निरंजन रेड्डी, शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री गंगुला कमलाकर, सांसद पोटुगंती रामुलु और अन्य कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई।
इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए निरंजन रेड्डी ने मुख्यमंत्री केसीआर, शिक्षा मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री को वानापार्थी जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया। निरंजन रेड्डी ने कहा कि विभिन्न उच्च शैक्षिक संस्थानों की स्थापना के अलावा मुख्यमंत्री केसीआर ने जिले में सड़क विस्तार के लिए भी धनराशि का आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले का कायाकल्प किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications