तेलंगाना: 'RSS नेता कर रहा कांग्रेस का नेतृत्व, मुसलमानों से करते हैं नफरत', रेवंत रेड्डी पर KTR का हमला
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरएसएस नेता रेवंत रेड्डी के तहत काम कर रही है। साथ ही सांप्रदायिक हिंसा भड़का रही है।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि एक आरएसएस नेता को तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी का प्रमुख क्यों बनाया गया।

केटीआर ने पूछा क्या रेवंत रेड्डी खुलेआम बयान दे सकते हैं कि उन्होंने आरएसएस के लिए काम नहीं किया है और वह मुसलमानों से नफरत नहीं करते? केटी रामा राव ने जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बूढ़ी लोमड़ी है जो बुरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 11 बार मौका दिया गया लेकिन वह 65 साल में समाज के किसी भी वर्ग का भला नहीं कर सकी।
केटीआर ने लोगों को उन दिनों की याद दिलाई जब किसानों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता था। केटीआर ने कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता को तेलंगाना में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर संदेह है, तो वह आ सकता है और जवाब के लिए करंट वाले तार पकड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को राज्य की मौजूदा समस्याओं के बारे में बात करते देखना विडंबनापूर्ण है।
केटीआर ने कहा कि रेवंत रेड्डी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने कहा था कि हमारे राज्य में किसानों के लिए तीन घंटे की वर्तमान आपूर्ति पर्याप्त थी। हम गर्व से कह सकते हैं कि केसीआर हमारे सीएम हैं। क्या कांग्रेस बता सकती है कि उनका सीएम कौन होगा?
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'हमें पागल कुत्ते ने नहीं काटा है जो डूबते हुए जहाज में सवार होंगे', KTR ने PM मोदी पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications