अंग दान और ट्रांसप्लांट के मामले में देश में पहले स्थान पर तेलंगाना
तेलंगाना ने तमिलनाडु जैसे राज्य को पीछे छोड़ दिया जिसके पास अंग दान और प्रत्यारोपण का एक अत्यधिक विकसित और परिपक्व ईकोसिस्टम है।

ब्रेन-डेड अंग दान और ट्रांसप्लांट के मामले में तेलंगाना देश में नंबर एक राज्य के रूप में उभर रहा है। यह तेलंगाना सरकार की ब्रेन-डेड अंग दान को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास और सरकारी अस्पतालों को महंगे ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए तैयार करने के प्रयासों का नतीजा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) से मिले अंग दान और प्रत्यारोपण के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में ब्रेन-डेड अंग दान और डोनर ट्रांसप्लांट के मामले में शीर्ष पांच भारतीय राज्यों में तेलंगाना पहले स्थान पर है। इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र का नंबर है।
दिलचस्प बात यह है कि तेलंगाना ने तमिलनाडु जैसे राज्य को पीछे छोड़ दिया, जिसके पास अंग दान और प्रत्यारोपण का एक अत्यधिक विकसित और परिपक्व ईकोसिस्टम है। यह भी जानना जरूरी है कि तमिलनाडु में ब्रेन-डेड अंग प्रत्यारोपण, 2008 में तमिलनाडु कैडेवर प्रत्यारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ शुरू हुआ था, जबकि तेलंगाना ने 2013 में जीवनदान अंग दान पहल शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications