तेलंगाना: प्रियंका गांधी ने केसीआर सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- बीआरएस पार्टी केवल चुनाव मैनेज करती हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) केवल चुनाव मैनेज करती है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों से सत्ताधारी पार्टी को इस चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की है।

यदाद्री भोंगिर जिले के भोंगिर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीआरएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह वे खुद अमीर हो गए जबकि तेलंगाना के लोग गरीब से और गरीब हो गए।

बीआरएस पार्टी केवल चुनाव मैनेज करती हैं: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वे चुनाव प्रबंधन करते हैं लेकिन लोगों को उन्हें बताना चाहिए कि वे बिक्री के लिए नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव ने लोगों से बीआरएस को यह दिखाने का आग्रह किया कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए पहले भी लड़ाई लड़ी थी और वे अब भी लड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और उसने देश की संपत्ति अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को सौंप दी। बीआरएस तेलंगाना की सबसे अमीर पार्टी बन गई। इसके भ्रष्ट नेता अपने महलों में रहते हैं। वे लोगों से नहीं मिलते।

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बीआरएस, बीजेपी और एमआईएम एक साथ हैं। कांग्रेस पार्टी की छह गारंटियों के बारे में बताते हुए उन्होंने लोगों से यह तय करने का आग्रह किया कि क्या वे अगले पांच साल का बीआरएस कुशासन चाहते हैं या कांग्रेस पार्टी का जनता का शासन चाहते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अगर बीआरएस सत्ता में वापस आती है, तो भूमि और शराब माफिया का शासन जारी रहेगा। बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिलेंगी, पेपर लीक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ेगा, राज्य कर्ज में डूब जाएगा और बीआरएस उनकी जमीनें छीनना जारी रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+