तेलंगाना: अब मुस्लिम धोबियों और महिलाओं को 250 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, KCR सरकार का बड़ा ऐलान
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री केसीआर ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के धोबियों और महिलाओं को 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
तेलंगाना सरकार ने 16 सितंबर को इसके लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के धोबियों और महिलाओं को 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई मांग
बता दें कि तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग (बीसी) के धोबियों के लिए यह योजना 2021 से ही लागू हो चुकी है। हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव को इसके लिए ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धोबियों के जो समूह हैं, वो एक ही पेशे में लगे हुए हैं और उन्हें बीसी समुदाय के धोबियों और महिलाओं की तरह इन्हें भी समान अधिकार मिलना चाहिए। इसके बाद तुरंत एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मुसलमानों को उनके धोबी घाट और लॉन्ड्री की दुकानों के लिए योजना का विस्तार करने का आदेश दिया गया है।
बीसी कल्याण विभाग ने कहा- इस पर चल रहा काम
इसके बाद बीसी कल्याण विभाग के राज्य प्रमुख सचिव द्वारा 16 सितंबर को एक ज्ञापन जारी किया गया। इसमें आगे कहा गया है कि प्रबंध निदेशक, तेलंगाना वाशरमेन को-ऑपरेटिव सोसाइटीज फेडरेशन लिमिटेड हैदराबाद, आयुक्त, बीसी कल्याण और आयुक्त, अल्पसंख्यक कल्याण से इस मामले में आगे की कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कहा कि इसलिए इस पेशे से जुड़े मुस्लिम समुदाय के सभी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे अपने धोबी घाट या लॉन्ड्री की दुकानों के लिए इस लाभ के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदनों की पूरी डिटेल, कहां आवेदन करना है और आवश्यक प्रमाण पत्र जल्द ही सूचित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस की छह चुनावी गारंटियों पर केटीआर बोले- बुद्धिमान तेलंगाना की जनता झूठ पर विश्वास नहीं करेगी












Click it and Unblock the Notifications