कांग्रेस की छह चुनावी गारंटियों पर केटीआर बोले- बुद्धिमान तेलंगाना की जनता झूठ पर विश्वास नहीं करेगी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी छह चुनाव गारंटियों का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि तेलंगाना की बुद्धिमान जनता कांग्रेस के झूठ और उसकी काल्पनिक गारंटी पर विश्वास नहीं करेगी।

इसके साथ ही केटीआर ने कहा आधी सदी तक कांग्रेस का शासन "धोखाधड़ी, छल और विश्वासघात" से भरा था। तेलंगाना की जनता झूठी पार्टी की काल्पनिक गारंटियों पर विश्वास नहीं करेगी।
कांग्रेस पर केटीआर ने किया ये कटाक्ष
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कांग्रेस की गारंटी पर कटाक्ष करते हुए लिखा अगर बहुरूपिये कांग्रेस पर विश्वास किया जाए तो किसानों को मुफ्त बिजली देने की गारंटी है।
केटीआर ने तेलगू में लिखी ये बात
केटीआर ने अपनी मातृभाषा तेलगू में काव्यात्मक अंदाज में लिखा गिद्धों का शासन आया, रायथे बंधु का उन्मूलन सुनिश्चत है...यदि कालकेय (राक्षसों) का शासन आता है, तो बिजली कटौती और अंधेरे राज्य की गारंटी है। इसके साथ ही कांग्रेस का उपहास उड़ाते हुए केटआर ने कहा दिल्ली में कठपुतलियां सत्ता में आती हैं तो इस बात की गारंटी है कि तेलंगाना का आत्मसम्मान गिरवी रख दिया जाएगा।
कांग्रेस की छह गारंटियां
बता दें तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद में सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की छह गारंटियों का ऐलान किया है।
चुनावी राज्य में इन छह गारंटियों में महागृहलक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये के अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस की छह गारंटियों में सभी घरों में गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी किया है।
इसके अलावा इंदिराम्मा इंदलू योजना के तहत बेघरों को 5 लाख रुपये और 250 स्कायर जमीन दी जाएगी। इसके अलावा किसानों के लिए रायथु योजना जिसके अंतर्गत पट्टेदार किसानों को 15000 रुपये सलाना दिए जाएगे और खेतिहर मजदूरों को 12000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं छात्रा को युवा विकासम योजना के तहत 5 लाख रुपये का विद्या भरोसा कार्ड, बुजुर्गों को 4 हजार रुपये की मंथली पेंंशन शामिल है। चेयुथा गारंटी योजना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications