बीआरएस मंत्री हरीश राव का तंज- कांग्रेस बेंगलुरूको तेलंगाना की दूसरी राजधानी बनाएगी

तेलंगाना सरकार के वित्‍त मंत्री टी हरीश राव ने विपक्षी कांग्रस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। हरीश राव ने कांग्रेस पर तंजकसते हए कहा है बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी का दूसरा आलाकमान है अगर तेलंगाना में सत्ता में आई तो बेंगलुरु तेलंगाना की दूसरी राजधानी बन जाएगी। इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के नेता उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करके सीटों और पदों की पैरवी करने के लिए लगातार कर्नाटक की दौड़ लगा रहे हैं।

harish roi

बता दें हरीश राव ने शंकरमपेट मुख्यालय में 100 दो बेडरूम वाले घरों का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते समय विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी पर ये जमकर हमला बोला।

हरीश राव ने कटाक्ष किया कि तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं को पहले बेंगलुरू में कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं से मिलना होगा फिर उन्‍हें दिल्‍ली जाना होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा बीआरएस के पास तेलंगाना में अपना अलाकमान था क्‍योंकि वो यहां की जनता के लिए काम कर रहे थे।

बता दें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस ने एक विशाल जनसभा की जिसमें सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के अन्‍य नेताओं की मौजूदगी में तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपनी छह गारंटियों का ऐलान किया था।

कांग्रेस की इन छह गारंटियों पर तंज कसते हुए मंत्री हरीश राव ने कटाक्ष कसते हुए कहा छह गारंटी के कार्यान्वयन की तो बात ही छोड़ दीजिए कांग्रेस हर छह महीने में मुख्यमंत्रियों को बदल देगी। इसके अलावा मंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस खेती के लिए छह घंटे बिजली आपूर्ति लाएंगे और हर छह महीने में हैदराबाद में कर्फ्यू लगेगा।

बीआरएस नेता और मंत्री हरीश राव ने प्रदेश की जनता को कांग्रेस के झूठे और काल्‍पनिक वादों में ना फंसने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कांंग्रेस ने जो छह गारंटियों का ऐलान किया है उन योजनाओं की तुलना करने के लिए पड़ोसी राज्य कर्नाटक विजिट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+