तेलंगाना मंत्री हरीश ने कहा- महबूबनगर के जलाशय जल्द कृष्णा नदी के जल से भर जाएंगे
तेलंगाना की वर्तमान केसीआर सरकार के कार्यकाल में राज्य के जलाशयों और जल संसाधन के अन्य स्रोतों के क्षेत्र में जबदरस्त परिवर्तन आया है। वहीं तेलंगाना मंत्री हरीश राव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में दावा किया कि जल्द महबनगर के जलाशय पीआरएलआईएस के पानी से भर जाएंगे।

हरीश राव का ये बयान कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण द्वारा पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (पीआरएलआईएस) के खिलाफ आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दायर इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन (आईए) के ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद आया है। हरीश राव ने दावा किया कि तेलंगाना राज्य अब कृष्णा नदी के जल का 90 tmcft का उपयोग कर सकता है।
संगारेड्डी जिले के तेलपुर मंडल के कोल्लूर में 2बीएचके आवास इकाइयों के वितरण कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री हरीश राव ने ट्रिब्यूनल के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पलामुरू प्रोजेक्ट महबूबलनगर के सभी जलाशयों को कृष्णा नदी के जल से भर देगी। मंत्री ने कहा चाहे तेलंगाना राज्य के खिलाफ जितने भी साजिश रची जाएं लेकिन न्याय होगा। अंत में जीत धर्म की ही होगी।
2बीएचके आवास इकाइयों के वितरण कार्यक्रम में मंत्री हरीश राव ने केसीआर सरकार के कार्यकाल में तेलंगाना राज्य में हो रहे विकास के बारे में बात करते हुए कहा हाल ही में फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत हैदराबाद आए थे तब उन्होंने शहर के विकास पर आश्चर्य जताते हुए शहर की तुलना अमेरिका से की थी। इसके सज्ञथ ही उन्होंने कहा रजनीकांत जैसी हस्तियां तेलंगाना की तारीफ कर रही हैं किन भाजपा और कांग्रेस 'गजनी' राज्य में हो रहे विकास पर सवाल उठा रहे हैं।
इसके साथ ही मंत्री ने आह्वान किया कि मंत्री ने कहा हर किसी को राज्य की हर कॉलोनी और हर गांव में बीआरएस सरकार द्वारा लागू किए जा रहे विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करना चाहिए।
हरीश राव ने इस मौके पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब राज्य के विभाजन से पहले कांग्रेस सत्ता मे थी तो उनके नेता मकान बनाने के लिए कमीशन लेते थे लेकिन केसीआर सरकार में स्थिति बिलकुल अलग है। तेलंगाना में बीआरएस की सरकार लाभार्थियों से एक भी पैसा लिए बिना उनके लिए टू बेडरूम घर बनवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications