दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति केस पर ईडी के समन पर तेलंगाना नेता कविता कानूनी कदम उठाएंगी
प्रवर्तन निदेशालय ने बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में शुक्रवार को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। जिस पर तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस एमएलसी के कविता ने जो प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है उससे निपटने के लिए कानून का सहारा लेंगी। के कविता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना चुनाव से पहले ये नोटिस राजनीतिक द्वेष के कारण दिया गया है। के कविता ने इस नोटिस को 'मोदी नोटिस' करार दिया।

निज़ामाबाद में पत्रकारों से रूबरू बीआरएस की नेता कविता ने इस बात स्वीकार किया कि पर्वतन निदेशालय ने समन भेजा था। मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा नोटिस चुनाव से पहले राजनीतिक उद्देश्यों से जारी किया गया था। इसके बारे में कहने को ज्यादा कुछ नहीं है। हम पार्टी की कानूनी टीम की सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
जांच को टेलीविजन धारावाहिक की तरह खींचा जा रहा
बीआरएस एमएलसी कविता ने बीते एक साल से इस जांच को टेलीविजन धारावाहिक की तरह खींचा जा रहा था और चुनाव से पहले एक नए प्रकरण के लिए पर्दा उठाया गया था। कविता ने भाजपा पर हमला बोलत हुए कहा 2जी घोटाला मामले की भी इतनी लंबी अवधि तक जांच नहीं की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेलंगाना के लोग भी नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं क्योंकि वे तथ्यों से अवगत हैं।












Click it and Unblock the Notifications