तेलंगाना: नाराजगी की खबरों का किशन रेड्डी ने किया खंडन, कहा, 'हर फैसले में भाजपा के साथ'

तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने ऐलान किया है कि वह 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की निर्धारित यात्रा के बाद अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।

राज्य के लिए नई जिम्मेदारी दिए जाने से खुश नहीं होने की खबरों का खंडन करते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि वह आलाकमान के निर्देशों के अनुसार काम करना जारी रखेंगे और पार्टी की 'एक व्यक्ति एक पद' नीति का पालन करेंगे।

telangana

बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सत्ता में आना है और इसे हासिल करने के लिए वो सभी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। किशन रेड्डी ने कहा कि उन्हें अभी तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसमें उन्होंने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया और कभी भी पार्टी से कोई पद नहीं मांगा।

गौरतलब है कि पहले ऐसी खबरें आईं थी कि किशन रेड्डी दिन में दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए और अपने घर पर ही रहे, यहां तक कि उन्होंने अपना सेल फोन भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा दिन में उनकी तबीयत खराब थी और इसी कारण वह कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो सके।

इसके बाद शाम को किशन रेड्डी ने वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। हवाई अड्डे पर भाजपा विधायक और पार्टी की नवनियुक्त चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+