तेलंगाना: केसीआर 25 अगस्त को सचिवालय मंदिर, मस्जिद और चर्च का करेंगे शुभारंभ
तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 25 अगस्त को डॉ.बीआर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय में तीन पूजा स्थलों - नल्ला पोचम्मा मंदिर, एक मस्जिद और एक चर्च का उद्घाटन करेंगे।
नए सचिवालय भवन के प्रांगण में तीन भवन स्थापित किए गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि एक ऐसी तारीख तय करने के लिए तीनों धर्मों के नेताओं से संपर्क किया गया जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।

25 अगस्त को मुख्यमंत्री हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान से मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पुजारियों की मौजूदगी में नल्ला पोचम्मा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उसी दिन, केसीआर अन्य धर्मों की परंपराओं के अनुसार, धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में मस्जिद और चर्च का उद्घाटन करेंगे।
एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सचिवालय कर्मियों को तीन पूजा स्थलों तक का ऐक्सेस मिलेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मंदिरों के उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों, मुख्य सचिव और सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications