तेलंगाना: के कविता ने कांग्रेस को बताया धोखेबाजों की पार्टी, राहुल गांधी से बोलीं- अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलिए

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 6 चुनावी गारंटी दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने तेलंगाना सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसके बाद बीआरएस की एमएलसी के कविता ने कांग्रेस के 6 गारंटी और तेलंगाना सरकार की आलोचना करने पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाजों की पार्टी बताया है।

के कविता ने कहा कि बीआरएस योद्धाओं की पार्टी है, लेकिन कांग्रेस धोखेबाजों की पार्टी है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी राजनीतिक दल की बात आती है, तो लोग आमतौर पर उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हैं। लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है।

तेलंगाना: के कविता ने कांग्रेस को बताया धोखेबाजों की पार्टी

'भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को तथ्यों की जांच करनी चाहिए'

उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। कहा कि इसकी अनुमानित लागत केवल 80 हजार करोड़ रुपये थी। उन्होंने तेलंगाना को आंध्र प्रदेश में विलय करने और उसके बाद राज्य के गठन में देरी के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया। जिसके चलते कई युवाओं की जान चली गई।

'राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी का समर्थन नहीं किया'

राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए के कविता ने नेशनल हेराल्ड मामले की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के बीच संभावित मिलीभगत का संदेह जताया। उन्होंने कहा कि राहुल जी, अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलिए। हमने राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी का समर्थन नहीं किया।

के कविता ने कहा कि, राहुल गांधी या तो गणित में खराब हैं या वह बिल्कुल झूठे हैं...क्योंकि उन्होंने अपनी पार्टी पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस सांसद की आलोचना की है। कविता ने राहुल गांधी के "बीजेपी रिश्तेदार समिति" तंज का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल संसद में पेश होने पर बीआरएस एमएलसी कविता ने महिलाओं के साथ मनाया जश्‍न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+