महिला आरक्षण बिल संसद में पेश होने पर बीआरएस एमएलसी कविता ने महिलाओं के साथ मनाया जश्न
मोदी सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संसद के विशेष सत्र में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन में इस महिला आरक्षण बिल को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' दिया।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा महिला आरक्षण बिल को संसद में पास करवाने के प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हुए। भगवान ने इस पवित्र काम भी लिए भी मुझे चुना है। इस महिला आरक्षण बिल पर पक्ष विपक्ष के नेता प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं तेलंगाना की सत्तारुढ़ पार्टी बीआरएल की एमएलसी के कविता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैदराबाद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने का जश्न मनाया।

इसके साथ ही महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने और संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में इसे पेश किए जाने का बीआरएस एमएलसी कविता ने स्वागत किया। उन्होंने कहा इस विधेयक का प्रारूप क्या है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन पहले ही शंका जताई थी कि विधेयक की कन्टेंट संसद में बाधाएं पैदा कर सकता है।
कविता ने महिला विधेयक संसद में पेश किए जाने पर खुश जताते हुए कहा कि मैं उत्साहित हूं। कविता ने सत्र में बिल पेश होने से पहले ही कहा था कि उनकी पार्टी बीआरएस संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा ये बहुप्रतिक्षित बिल है, सालों से ये बिल अधर में लटका हुआ है।
कविता ने बताया कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसने इसे सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने का आग्रह किया था।
बता दें पीएम मोदी ने अपने संबोधन में का आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हैं। दोनों सदनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए हमारी सरकार दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पेश कर रही है। याद रहे कानून मंत्री द्वारा पेश किए गए महिला आरक्षण विधेेयक पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications