तेलंगाना: भूकंप प्रभावित तुर्की के लिए हैदराबाद ने खोला अपना दिल

तेलंगाना के लोगों ने आगे आकर अपना बड़ा दिल दिखाया और कंबल, कपड़े, चिकित्सा उपकरण, राशन और अन्य सभी आवश्यक वस्तुएं हमारे देश के लिए दान दीं।'

telangana

इस्तांबुल के लिए 60 टन राहत सामग्री लेकर मंगलवार को तेलंगाना के आरजीआई हवाईअड्डे से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। तेलंगाना सरकार ने ये राहत सामग्री तुर्की और सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी है। राहत सामग्री के तहत तुर्की एयरलाइंस के विमान में कंबल, ऊनी कपड़े, चिकित्सा आपूर्ति और राशन समेत अन्य चीजें भरी हैं।

तेलंगाना सरकार की मदद पर तुर्की के अधिकारियों ने कहा, 'हैदराबादियों ने इतनी उदारता से दान दिया कि शहर में तुर्की वाणिज्य दूतावास को कुछ मदद वापस लेनी पड़ी और निवासियों से दान के अगले दौर की शुरुआत तक सामग्री को बनाए रखने का आग्रह किया। गोदाम पैकर को छोड़कर अब तक 200 टन राहत राशि एकत्र की जा चुकी है।'

तुर्की के कौंसल जनरल ओरहान याल्मन ओकान ने कहा, 'मैंने जितनी उम्मीद की नहीं की थी, ये मदद उससे कहीं ज्यादा है। तेलंगाना के लोगों ने आगे आकर अपना बड़ा दिल दिखाया और कंबल, कपड़े, चिकित्सा उपकरण, राशन और अन्य सभी आवश्यक वस्तुएं हमारे देश के लिए दान दीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+