तेलंगाना के सभी जिलों में भारी बारिश के अलर्ट: CM केसीआर ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
तेलंगाना के सभी जिलों में भारी बारिश के अलर्ट: CM केसीआर ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
हैदराबाद, 12 जुलाई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेलंगाना राज्य के लिए रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट के चेतावनी दिए हैं। राज्य के आठ जिलों में रविवार से भारी से बेहद भारी बारिश हो रही है। बारिश को लेकर के चंद्रशेखर राव ने बैठक की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सभी अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों को हाई अलर्ट पर रहने और जरूरत पड़ने पर समय पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए.

गोदावरी नदी का जलस्तर 48 फुट के स्तर को पार कर जाने के बाद दूसरी बार बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 11 जुलाई को सुबह 6:10 बजे गोदावरी का जलस्तर 48 पर पहुंच गया। जिसके बाद दूसरी चेतावनी जारी की गई। पूर्वानुमान ने और वृद्धि का संकेत दिया, सभी बाढ़ अधिकारी गोदावरी बाढ़ नियमावली के अनुसार कार्रवाई करने के लिए बोले गए हैं।
आईएमडी ने रविवार को भविष्यवाणी की थी कि तेलंगाना में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। आठ जिलों जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, मंचेरियल, भद्राद्री कोठागुडेम, निजामाबाद, निर्मल, आदिलाबाद और राजधानी हैदराबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications