केंद्र ने किया विश्वासघात, हम तलाश रहे हैं बयाराम में खनन का विकल्प: केटीआर

तेलंगाना विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान बीआरएस सदस्य बी सुमन ने राज्य सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में के तहत बयाराम स्टील प्लांट की स्थापना का मुद्दा उठाया।

KT Ramarao

बयाराम स्टील फैक्ट्री को लेकर केंद्र सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने गुरुवार को कहा कि सरकार सिंगरेनी या किसी अन्य निजी कंपनी के माध्यम से खनन की वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान बीआरएस सदस्य बी सुमन ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में प्रतिपादित बयाराम स्टील प्लांट की स्थापना के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता की कमी के मद्देनजर कोई विकल्प ले रही है? इसी सवाल पर केटीआर ने सदन को यह जवाब दिया। केटी रामाराव ने कहा कि केंद्रीय इस्पात मंत्रालय बयान देकर गुमराह कर रहा है कि बयाराम में लौह अयस्क की गुणवत्ता नहीं है। राज्य सरकार ने पहले ही वैकल्पिक कदम उठाए हैं और खनन या तो सिंगरेनी द्वारा या एक निजी संस्थान के साथ किया जाएगा।

भाजपा सरकार पर सिंगरेनी को बीमार इकाई बनाने का आरोप लगाते हुए मंत्री केटीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार केंद्र के इस कदम के खिलाफ लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आंदोलन के जरिए अलग राज्य का दर्जा हासिल करने वाले बीआरएस नेताओं के लिए लड़ाई कोई नई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+