तेलंगाना सरकार ने राशनकार्ड धारकों के लिए शुरू किया 5 किलो मुफ्त चावल का वितरण

तेलंगाना सरकार ने बुधवार से राज्य में राशन कार्ड रखने वाले लगभग 91.5 लाख परिवारों को मुफ्त चावल का वितरण शुरू कर दिया है।

राशन

हैदराबादः तेलंगाना सरकार ने बुधवार से राज्य में राशन कार्ड रखने वाले लगभग 91.5 लाख परिवारों को मुफ्त चावल का वितरण शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्य को अगले तीन माह तक यानी इस वर्ष मार्च तक 5 किग्रा. चावल दिए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल से राज्य सरकार प्रति लाभार्थी को 6 किलो चावल की आपूर्ति फिर से शुरू करेगी।

एक बयान में, नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत आपूर्ति किए गए चावल में सॉफ्टवेयर संशोधन के कारण, प्रत्येक राशन कार्ड को मई 2021 और दिसंबर 2022 के बीच की अवधि के दौरान 200 किलोग्राम के बजाय 203 किलोग्राम चावल दिया गया। इसलिए कोटा में समायोजन करने के लिए सरकार ने इस वर्ष जनवरी से मार्च तक अगले तीन महीनों के लिए प्रति माह एक किलोग्राम चावल कम करने का निर्णय लिया है।

गंगुला कमलाकर ने कहा, 'अप्रैल से हम राशन कार्ड वाले सभी परिवारों को प्रति व्यक्ति 6 किलो चावल का वितरण फिर से शुरू करेंगे पीएमजीकेवाई के तहत लाभार्थियों के अलावा, जहां लगभग 54.48 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, राज्य सरकार अपने खर्च पर 92 लाख और लाभार्थियों को राशन चावल वितरित कर रही है। जहां केंद्र सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान राशन कार्ड धारकों को मुफ्त चावल प्रदान किया, वहीं राज्य सरकार ने अतिरिक्त रूप से दो महीने के लिए प्रति परिवार 1,500 रुपये और प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रति परिवार 500 रुपये भी दिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+