विकलांगों के लिए पेंशन पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है तेलंगाना सरकार

तेलंगाना विकलांग निगम के अध्यक्ष के वासुदेव रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 5.51 लाख शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को दी जा रही पेंशन पर प्रति वर्ष 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

k chandrasher rao

हैदराबादः तेलंगाना विकलांग निगम के अध्यक्ष के वासुदेव रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 5.51 लाख शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को दी जा रही पेंशन पर प्रति वर्ष 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

मंगलवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए के वासुदेव रेड्डी ने कहा कि सरकार राज्य में विकलांगों के कल्याण के लिए 83 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि विकलांग लोगों के अनुरोध पर सरकार ने विकलांग कल्याण विभाग को महिला एवं बाल कल्याण विभाग से अलग किया है ताकि विकलांग समुदाय को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि विकलांग व्यक्ति अधिनियम-2016 के तहत सरकार ने राज्य में विकलांगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित की हैं। 4 जनवरी को लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर विकलांग कल्याण भवन के ब्रेल पार्क में स्थापित लुई ब्रेल की 9 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का बुधवार को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री कोप्पुला ईश्वर और गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+