कोरोना पर तेलंगाना सरकार का वार, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री मिलेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग कॉर्बेवैक्स की लगभग 5 लाख खुराक प्रदान कर रहा है जो एक ऐसा टीका है, जो SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।

कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए तेलंगाना सरकार एक्शन में आ गई है। इसी के तहत तेलंगाना सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी प्राथमिक और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई लिमिटेड द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स की मुफ्त बूस्टर डोज देनी शुरू कर दी।
स्वास्थ्य विभाग कॉर्बेवैक्स की लगभग 5 लाख खुराक प्रदान कर रहा है, जो एक ऐसा टीका है, जो SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।
कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट उन व्यक्तियों को दिया जा सकता है जिन्होंने Covaxin या Covishield की पहली और दूसरी खुराक ली है। लोगों के बीच कम होती रोग प्रतिरोधक क्षमता को देखते हुए, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि पात्र व्यक्ति यानी वे लोग जिन्होंने अभी तक बूस्टर शॉट का विकल्प नहीं चुना है, को संकोच नहीं करना चाहिए और किसी भी पीएचसी या यूपीएचसी में मुफ्त में कॉर्बेवैक्स लगवाना चाहिए।
हैदराबाद की दिग्गज फार्मा कंपनी को पिछले साल अगस्त में अपने कॉर्बेवैक्स कोविड टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिली था। कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष से अधिक आयु का है और Covaxin या Covishield की दो खुराक लेने के छह महीने के बाद इस बूस्टर शॉट के लिए पात्र है।












Click it and Unblock the Notifications