तेलंगाना सरकार की बदौलत दूर-दराज के असाध्‍य मरीजों को मिल रही मुफ्त पैलिएटिव केयर की सुविधा

Palliative care: तेलंगना की के चंद्रशेखर राव सरकार में हर वर्ग के लोगों को समय पर इलाज और चिकित्‍सा मिले इस पर विशेष ध्‍यान केंद्रित किया गया। वहीं कैंसर जैसे जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को स्‍थानीय स्‍तर पर पैलिएटिव केयर मिल सके इसलिए पहल की। जिसके तहत विगत वर्ष राज्‍य के सभी 33 जिलों में पैलिएटिव केयर सुविधाओं का स्‍वैच्छिक संगठनों के सहयोग से विस्‍तार किया।

kcr

बता दें कुछ साल पहले तक तेलंगाना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के असाध्य कैंसर रोगियों को पैलिएटिव केयर के लिए हैदराबाद स्थित सरकार एमएननजे कैंसर जाना पड़ता। कैंसर रोगियों को दूर तक यात्रा करके अस्‍पताल जाने में कठिनाई होती थी, इसके अलावा वहां मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिसके कारण वो हार मान जाते थे।

कैंसर मरीजों को स्‍थानीय स्‍तर पर पेन मैनेजमेंट सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्‍यकता को तेलंगाना सरकार ने महसूस किया और बीते साल लगभग सभी 33 जिलों में महत्वपूर्ण पैलिएटिव केयर सुविधाओं का विस्‍तार किया।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कड़ी चुनातियों के बावजूद पैलिएटिव केयर का कैंसर रोगियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्‍होंने बताया कि स्वयंसेवक, अनुभवी काउंसलर, ट्रेन्‍ड आशा कार्यकर्ता और तेलंगाना राज्‍य के सरकारी कैंसर विशेषज्ञ उचित पैलिएटिव देखभाल सुविधाएं प्रदान करने का बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कैंसर रोगियों को दवा और इलाज के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए पैलिएटिव केयर की आवश्यकता होती है। एमएनजे कैंसर अस्पताल की निदेशक डॉ. जया लता पैलिएटिव केयर के जरिए तेलंगाना सरकार इन रोगियों के लिए जीवन के अंत तक देखभाल प्रदान कर रही है, जो देश के अन्‍य जगहों पर काफी दुर्लभ है ।

कैंसर रोगियों को तेलंगाना के जिला अस्पतालों में पैलिएटिव केयर दी जाती है इसके अलावा मान्यता प्राप्त सोशल हेल्‍थ वर्कर सहित ट्रेन्‍ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी घरेलू देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बड़ी संख्या में असाध्य रूप से बीमार मरीज चल फिर नहीं पाते हैं और पास के अस्‍पताल तक नहीं जा पाते हैं। ट्रेन्‍ड आशा और पैलिएटिव केयर वर्कर ऐसे रोगियों के घर जाते हैं और उन्हें पैलिएटिव केयर प्रदान करते हैं। 33 जिलों के सभी जिला अस्पतालों में पैलिएटिव केयर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+