तेलंगाना को 8 वर्षों में मिला 3.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश
टी हरीश राव ने बताया कि तेलंगाना से सालाना आईटी निर्यात 57,258 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,83,569 करोड़ रुपये हो गया, जो 220 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'तेलंगाना ने पिछले 8 वर्षों में 3,31,000 करोड़ रुपये (40 बिलियन डॉलर) का निवेश आकर्षित किया है। इसके अलावा लगभग 22.36 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। पिछले साढ़े आठ साल में क्रांतिकारी सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के तहत करीब 22,110 उद्योगों को अनुमति दी गई है। दावोस में हाल ही में संपन्न विश्व आर्थिक मंच में तेलंगाना ने 21,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की है।'
इस साल के बजट में सरकार ने उद्योग विभाग को 4,037 करोड़ रुपये और आईटी विभाग को 366 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। टी हरीश राव ने बताया कि तेलंगाना से सालाना आईटी निर्यात 57,258 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,83,569 करोड़ रुपये हो गया, जो 220 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, 'राज्य में आईटी नौकरियों में 156 फीसदी की वृद्धि हुई है, क्योंकि ये 3.23 लाख से बढ़कर अब 8.27 लाख हो गई हैं। 2021-22 के दौरान भारत में 4.5 लाख आईटी नौकरियां सृजित की गईं, लेकिन अकेले तेलंगाना में 1.49 लाख नई आईटी नौकरियां थीं। आईटी निर्यात में तेलंगाना की 26.14 फीसदी की वृद्धि देश में सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications