तेलंगाना: कांग्रेस हैदराबाद की सार्वजनिक बैठक से लोकसभा चुनाव अभियान की करेगी शुरूआत
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी ने 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। सूत्रों के अनुसार 17 सितंबार को हैदराबाद के तुक्कुगुडा में कांग्रेस एक विशाल सार्वजनिक बैठक कर रही है वहीं से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी।

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कथित तौर पर बुधवार को तेलंगाना कांग्रेस नेताओं को बताया कि सार्वजनिक बैठक होगी। इस अहम बैठक में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे।
इंदिरा गांधी ने भी हैदराबाद से की थी अभियान की शुरूआत
गौरतलब है कि देश के पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने 1969 और 1977 में हैदराबाद से अपना राजनीतिक अभियान शुरू किया था और पार्टी को भारी बहुमत तक दिलवाया था। कांग्रेस ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी का अनुकरण करने और सार्वजनिक बैठक के लिए 10 से 12 लाख लोगों को जुटाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इंडिया गठबंधन की दल क्या हिस्सा लेंगे?
बता दें ये इंडिया गठबंधन के बाद कांग्रेस की ये पहली बड़ी बैठक है। हालांकि ये स्पष्ठ नहीं है कि हैदराबाद में होने वाली कांग्रेस की इस बैठक में इंडिया ब्लॉक के घटक दल हिस्सा लेगें या नहीं।
इस बैठक के बाद लगाई जा रही ये अटकलें
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीपीआई के राज्य सचिव के नारायण के साथ बैठक की। इस मुलाकात के बाद आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
बैठक के दौरान वेणुगोपाल ने बताया कि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी, पार्टी चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू और अन्य सहित तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।












Click it and Unblock the Notifications